Advertisements

RTPS Bihar: आय, जाति ,आवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन अप्लाई करने की विधि [RTPS Registration- Objectives- Eligibility Benefits]

RTPS | RTPS Portal | RTPS Bihar | RTPS Online

Advertisements

बिहार सरकार ने अपने राज्य के नागरिको की सुविधा के लिए RTPS पोर्टल की शुरुआत की है जिससे वो घर बैठ कर ही कई सारी  सरकारी योजनाओ का लाभ उठा सकते हैं । RTPS यानि ( Right to PUBLIC Service) बिहार सरकार  द्वारा चलाया गया ऑनलाइन पोर्टल है  जिससे बिहार की जनता कई सरे सर्टिफिकेट्स घर बैठ कर ही ऑनलाइन निकल सकते हैं।

RTPC-image1

Table of Contents

RTPS (Right to PUBLIC Service) बिहार क्या है

RTPS बिहार सरकार द्वारा चलाया गया एक ऑनलाइन पोर्टल है जहाँ से बिहार की जनता कोई भी जाति प्रमाण पत्र , आय प्रमाण पत्र , निवास प्रमाण पत्र या फिर Domicial ऑनलाइन बनवा सकती है।

यह बिहार सरकार द्वारा चलाया गया पोर्टल डिजिटल इंडिया के तहत उठाया गया एक सराहनीय कदम है।  डिजिटल इंडिया प्रधान मंत्री मोदी द्वारा चलाई गई एक मुहीम है जिसके द्वारा देश के नागरिको को ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन तथा  ट्रांसपेरेंट सुविधा देना है। RTPS Bihar 2020  (right to public service )बिहार निवासियों को घर बैठे ही कई सारी ऑनलाइन services की सुविधा देता है

अन्य सरकरी योजनाओ के बारे में जाने :-

PM किसान सम्मान निधि योजना (pm kisan samman nidhi yojana)- हर साल 6000 रूपये का फायदा उठाने के लिये [जरूर पड़े]

मेरी फसल मेरा ब्यौरा हरियाणा – Meri fasal mera byora registration 2020

RTPS के द्वारा बिहार निवासी निमिन्लिखित सर्टिफिकेट्स  अप्लाई कर सकते है

  • आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
  • जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate )
  • निवास प्रमाण पत्र (Residential  Certificate )
  • Domicial सर्टिफिकेट
  • चरित्र प्रमाण पत्र (Character Certificate)
  • Land Possession Certificate (LPC)
  • Tatkal Services for Residential, Caste And Income Certificates.

RTPS से सम्बंधित कुछ मुख्य अंश

योजना का नाम   

RTPS बिहार

किसके द्वारा शुरू की गई    

बिहार सरकार के द्वारा

लाभार्थी

बिहार के नागरिक

मुख्य लाभ      

आय प्रमाण पत्र , जाति प्रमाण पत्र , आवास प्रमाण पत्र

योजना का उद्देस्य     

बिहार की जनता को ऑनलाइन सर्विस देना

योजना किसके तहत है     

बिहार सरकार के तहत

राज्य का नाम      

बिहार

रजिस्ट्रेशन कैसे होगा      

ऑनलाइन

ऑफिसियल वेबसाइट    

serviceonline.bihar.gov.in

RTPS Online पोर्टल के लाभ

  • अब कोई भी बिहार निवासी घर बैठे ही जरुरत अनुसार प्रमाण पत्र को ऑनलाइन अप्लाई कर सकता है।
  • इससे पहले प्रार्थी को जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पात्र या फिर आवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए  बार बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे जिससे अब छुटकारा मिल जायेगा
  • अब सरकारी नौकरियों , शैक्षिणिक संस्थानों में दिए जाने वाले प्रमाण पात्र इस पोर्टल पर अप्लाई कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल से आप अपनी एप्लीकेशन का स्टेटस  जान सकते है।
  • तत्काल सर्टिफिकेट को  वेरीफाई कर सकते है।
  • पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन सर्विस के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
  • अपनी रसीद का प्रिंट ले सकते हैं।
  • सर्टिफिकेट की वेबकॉपी ले सकते हैं।
  • सर्टिफिकेट वेरीफाई कर सकते हैं।
  • सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।

RTPS बिहार सर्टिफिकेट एप्लीकेशन के लिए Latest अपडेट

बिहार RTPS का लेटेस्ट अपडेट यह है की अपना प्रमाण  पत्र लेने के लिए आपको स्वम् अंचल या बिहार भवन के निर्धारित काउंटर पर जाना पड़ेगा।

प्रमाण पत्र  की प्राप्ति के लिए आवेदनकर्ता को स्वम् अंचल काउंटर पर उपस्थित होकर आवेदन पत्र या शपथ पत्र पर अपना हस्ताक्षर करना होगा।

प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए आवेदनकर्ता को भारत सरकार द्वारा दिए  गए पहचान पत्र यानि जो मतदान करते वक्त स्वीकार्य है को दिखाना होगा।

आप सर्टिफिकेट का स्टेटस RTPS की ऑफिसियल वेबसाइट से चेक कर सकते हैं।

इसके आलावा सर्टिफिकेट की एप्लीकेशन का स्टेटस मोबाइल पर sms भी प्राप्त कर सकते हैं।  SMS से स्टेटस जानने के लिए आपको RTPS <Application ID> को 56060 इस नंबर पर भेजे

RTPS जाति प्रमाण पत्र (Cast Certificate)

आप सभी ये भली भांति जानते है की भारत सरकार  के द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व् अन्य पिछड़े वर्ग को सरकारी नोकरियो और सरकारी सिंक्षण संस्थानों में आरक्षण की सुविधा दी जाती है।  लेकिन इस आरक्षण का लाभ लेने के लिए जाति प्रमाण पत्र का होना बहुत जरूरी है।  बिना जाति प्रमाण पत्र के आरक्षण का लाभ नहीं मिल पायेगा। 

और जाति प्रमाण पत्र तो लगभग सबके लिए अनिवार्य है चाहे वह SC, ST, OBC या किसी अन्य जाति समुदाय से सम्बन्ध रखता हो।

जाति प्रमाण पत्र के द्वारा ही आप स्कूल , कॉलेज या यूनिवर्सिटी  तथा सरकारी नोकरियो में आरक्षण का लाभ उठा सकते है।  और इसके आलावा सरकार द्वारा समय समय पर चलाई जाने वाली योजनाएं जैसे कि सरकारी क्षेत्र में दी जाने वाली छात्रवृति, पढ़ाई के लिए दिया  जाने वाला लोन प्राप्त करने  के लिए भी जाति प्रमाण पर का होना बहुत जरूरी है।

पहले जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कई सारी परेशानिया झेलनी पड़ती थी लेकिन बिहार सरकार ने RTPS पोर्टल पर इस सुविधा को उपलब्ध करके जनता के काम को आसान किया है।

इस पोर्टल पर जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन ही एप्लीकेशन अप्लाई कर सकते हैं।

RTPS आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)

भारत सरकार या राज्य सरकार द्वारा समय समय पर अपने नागरिको के लिए आर्थिक आधार पर कई योजनाएं चलाई जाती हैं।  इन योजनाओ का लाभ केवल उन्ही लोगो को मिलता है जो आर्थिक आधार पर कमजोर होते हैं।  ऐसी योजनाओ का लाभ लेने के लिए आय प्रमाण पत्र का होना बहुत जरूरी होता है।  ये योजनाएं अलग अलग राज्य में अलग अलग हो सकती हैं लेकिन इन योजनाओ का लाभ उठाने के लिए परिवारिक आय या फिर व्यक्तिगत आय दोनों का प्रमाण पत्र माँगा जा सकता है।  आय प्रमाण पत्र भी उतना ही आवशयक हो जाता है जितने की जाति प्रमाण पत्र या फिर आवास प्रमाण पत्र इत्यादि।

बिहार सरकार ने RTPS पोर्टल के द्वारा आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन अप्लाई करें की सुविधा दी है।  यह सुविधा बिहार राज्य के नागरिको के लिए उपलब्ध है। 

RTPS आवास प्रमाण पत्र (Residential Cerificate)

आवास प्रमाण पत्र से ही पता चलता है की व्यक्ति किस राज्य का रहने वाला है या फिर किस राज्य का स्थाई निवासी है।  राज्य सरकारों द्वारा समय समय पर  अपने राज्य के निवासियों के लिए अलग अलग योजनाएं चलाई जाती है।  इन योजनाओ का लाभ उठाने के लिए नागरिक के पास उस राज्य के स्थाई निवासी होने का प्रमाण पत्र होना बहुत जरूरी है।  क्योंकि राज्य सरकारें कोई भी योजन का लाभ केवल अपने राज्य के स्थाई निवासियों को ही देती है  न  की किसी अन्य राज्य के निवासी को।

राज्य सरकार की इन योजनाओ का लाभ लेने के लिए आवास प्रमाण पत्र  होना जरूरी है।  बिहार सरकार ने भी अपने राज्य के निवासियों की इस समस्या को आसान करते हुए RTPS online पोर्टल के द्वारा ऑनलाइन रेजिडेंशियल सर्टिफिकेट अप्लाई करने की सुविधा दी है।  इस पोर्टल के द्वारा बिहार का रहने वाला कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपने आवास सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई कर सकता है।

जाति प्रमाण पत्र , आय प्रमाण पत्र  या फिर आवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स

जब भी आपको कोई भी जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र या फिर आवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जरूरत होती है या फिर ऑनलाइन पोर्टल पर इन्हे बनवाने के लिए अप्लाई करना चाहते हो तो आपको कुछ जरूरी डाक्यूमेंट्स की जरूरत होती है।  निचे की गई सूचि के आधार पर आप अपने डाक्यूमेंट्स तैयार रख सकते हैं।

आय प्रमाण पत्र  के लिए (For Income Certificate)

  • कोई भी पहचानपत्र (आधार कार्ड , पासपोर्ट  या फिर वोटर आई डी कार्ड )
  • आवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय से सम्बंधित दस्तावेज

जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए (For Cast Certificate)

  • कोई भी पहचानपत्र (आधार कार्ड , पासपोर्ट  या फिर वोटर आई डी कार्ड )
  • राशन कार्ड की कॉपी
  • आवास प्रमाण पत्र

आवास प्रमाण पत्र बनवाने  के लिए (For Residence Certificate)

  • आधार कार्ड
  • वोटर आई डी कार्ड
  • पैन कार्ड

RTPS Online पोर्टल पर आय प्रमाण पत्र , आवास प्रमाण पत्र और आवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन Apply करने की विधि

जैसे की हम अपने लेख में पहले भी यह बता चुके हैं की बिहार राज्य का कोई भी नागरिक अपना जाति प्रमाण पत्र , आय प्रमाण पत्र या फिर आवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए RTPS पोर्टल पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकता है या फिर अपनी एप्लीकेशन का स्टेटस देख सकता है।  ऑनलाइन आप्लिकेशन भरने कि विधि निम्नलिखित प्रकार से है।

  • सबसे पहले आपको गूगल पर RTPS बिहार लिखकर सर्च करना होगा
  • उसके बाद ऑफिसियल RTPS बिहार की वेबसाइट http://rtps.bihar.gov.in/rtps पर क्लिक करना होगा
  • इसके बाद पोर्टल का होम पेज स्क्रीन पर खुलेगा जो कि इस प्रकार से होगा।
  • RTPS पोर्टल के बाईं तरफ कुछ लिंक दिए होंगे जिनमे से एक लिंक “Apply Online” का लिंक भी होगा।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा
  • इस पेज पर सरकार द्वारा कुछ नइ और अपडेटेड सुचना लिखी होगा
  • सबसे निचे “में सहमत I Agree ” लिंक पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको दो विकल्प मिलेंगे
  • पहला “Block (प्रखंड )
  • दूसरा -: Bihar Bhawan 5, Kautilya Marg, Chanakyapuri, New Delhi-110021बिहार भवन 5, कौटिल्या मार्ग, चाणक्यपुरी, न्यू दिल्ली
  • जैसे ही आप इनमे से एक विकल्प पर क्लिक करेंगे तो नया पेज खुलेगा जो कुछ इस तरह से होगा
RTPS online-login-image
  • इस पेज में आपको अपना आधार नंबर , आपका नाम भरना है।
  • इसके बाद निचे सर्टिफिकेट लिस्ट से एक सर्टिफिकेट चुनना है जो आपको अप्लाई करना है।
  • सर्टिफिकेट चुनने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर डालना है और next वाले बटन पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप next बटन पर क्लिक करेंगे एक OTP आपके मोबाइल पर आएगा।
  • अपने मोबाइल नंबर से OTP लेकर RTPS Bihar पोर्टल पर डालना है।
  • अब आप वो सभी जानकारियां भरेंगे जो आपके आधार कार्ड में दी गई है।
  • सभी तरह की जानकारी भरने के बाद “I Agree ” चेक बॉक्स में क्लिक करना है और सबमिट वाले बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन स्लिप मिलेगी।
  • रजिस्ट्रेशन स्लिप को संभाल कर रखना है क्योंकि इस पर आपका एप्लीकेशन नंबर लिखा होगा जो की एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने के काम आएगा।

RTPS Bihar पोर्टल पर Application Status Online

  • सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर http://rtps.bihar.gov.in/rtps क्लिक करना होगा
  • इसके बाद  RTPS बिहार का पोर्टल आपके स्क्रीन पर खुल जायेगा
  • पोर्टल के बाई तरफ कुछ लिंक  दिए होंगे जिमेसे एक “Application Status” का भी लिंक होगा।  आपको  इस लिंक पर क्लिक करना होगा
  • इसके बाद स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जायेगा जिसमे आपको अपना एप्लीकेशन नंबर डालना है जो की आपको अप्लाई करते वक्त स्लिप पर मिला होगा।
  • इसके बाद आपको “Get Status” के बटन पर क्लिक करना होगा।

अब आपके स्क्रीन पर आपकी एप्लीकेशन अनुसार स्टेटस खुल जायेगा

Spread the love

2 thoughts on “RTPS Bihar: आय, जाति ,आवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन अप्लाई करने की विधि [RTPS Registration- Objectives- Eligibility Benefits]”

Leave a Comment