Advertisements

MP e Uparjan पोर्टल पर फसल पंजीयन प्रोसेस | Crop registration process on e Uparjan portal MP

MP e Uparjan पोर्टल पर फसल पंजीयन प्रोसेस, e Uparjan मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाया गया एक पोर्टल है जिस पर किसान अपनी फसल को सरकारी दाम पर बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन करते हैं।

Advertisements

दोस्तों आज हमारे देश में हर महकमे का डिजिटलीकरण हो रहा है और डिजिटलीकरण की इस मुहीम में किसानो की सुविधाओं का भी डिजिटलीकरण हुवा है ताकि किसान भी सरकार द्वारा मुहैया कराई जाने वाली सभी सुविधाओं का लाभ उठा सके। 

e Uparjan MP

डिजिटलीकरण का एक और फायदा है की इस व्यवस्था के अंतर्गत बिचौलिया सिस्टम खत्म होता है और किसी भी सरकार चाहे वह केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकार के द्वारा चलाई गई कोई भी स्कीम हर उस व्यक्ति तक पहुँचती है जिसके लिए वो चलाई गई है।  उदहारण के तौर पर केंद्र सरकार ने किसान सम्मान निधि योजना चलाई थी जो आज सभी किसानो को डायरेक्ट उनके बैंक खातों में मिलती है और सोच कर देखो अगर ये राशि डिजिटली नहीं भेजी जाती तो क्या सही रकम सही लोगो तह पहुँच पाती सायद ये कहना मुश्किल है क्योंकि बिचोलियो का कोई भरोषा नहीं है। 

e-Uparjan पोर्टल एक किसानो के लिए लाभकारी पोर्टल है जिसके तहत किसान अपनी रबी और खरीफ की फसल का रजिस्ट्रेशन करते हैं और सरकार इस फसलों को सरकारी दामों पर खरीदती है, यानी जयादातर फैसले MSP पर खरीदी जाती हैं।  आज हम बताने जा रहे हैं की कैसे कोई भी किसान या फिर उनके घर का कोई भी सदस्य बिना किसी परेशानी के इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकता है और अपनी फसल का ब्यौरा दर्ज करा सकता है।  ये रजिस्ट्रेशन घर बैठे भी अपने लैपटॉप या फिर मोबाइल से भी किया जा सकता है। 

e-Uparjan पोर्टल पर फसल फंजीयन कैसे करे

अगर आप मध्य प्रदेश के निवासी हैं और खेती करते है और अपनी फसल सरकार को बेचना चाहते हैं तो आपको अपनी फलस का पंजीयन करना जरूरी है जो e-Uparjan पोर्टल पर मुफ्त होता है।  इस पोर्टल को ऑपरेट करना कोई ज्यादा मुश्किल नहीं है क्योंकि इस पोर्टल की भाषा हिंदी में भी है।

फसल पंजीयन करने के लिए आपको आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करनी होगा।

e uparjan MP-registration

e-Uparjan पोर्टल खोलने के बाद पहले पार्ट में ही आपको फसल के रजिस्ट्रेशन का लिंक दिखाई देगा , जैसे अगर रबी की फसल है तो “रबी उपार्जन 2020 -21 किसान पंजीयन आवेदन ” का लिंक मिलेगा।

इस लिंक पर क्लिक करके इसे खोलना है।

e-uparjan-registration1

अगले पेज पर फिर एक लिंक दिखाई देगा ” खरीफ उपार्जन वर्ष 2020 -21 हेतु किसान पंजीयन आवेदन ” .

पंजीयन करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करना है।

अगले पेज पर कुछ पंजीयन से सम्बंधित हिदायत दी गई है। 

फसल किसान पंजीयन के लिए दिशा निर्देश

किसान अपना  नंबर एवं समग्र आई डी के आधार पर कर सकते हैं।

पंजीयन के  आधार अथवा समग्र आई डी का होना अनिवार्य है।

यदि किसान के पास आधार नंबर और समग्र आई डी दोनों उपलब्ध नहीं हैं, तो कृपया  नजदीकी ग्राम पंचायत से  संपर्क करे।

किसान अपनी  आई  सदस्य आई डी खोज सकते हैं।

बैंक खाता क्रमांक पासबुक में से देख कर सही परविष्ट करे।

यदि आधार नंबर लोड नहीं हो रहा हो तो संग आई डी से अपना पंजीयन करें।

पंजीयन के पश्चात पावती प्रिंट करें तथा खरीदी के समय पावती ले जाना अनिवार्य है।

पंजीयन के लिए मोबाइल नंबर होना  अनिवार्य है।

MP Rojgar Panjiyan 2021: Online Registration

e Uparjan MP पोर्टल पर ऑनलाइन फसल रजिस्ट्रेशन करने का तरीका

e-Uparjan पोर्टल पर आप दोनों ही तरह का रजिस्ट्रेशन  सकते है चाहे वह रबी की फसल हो या फिर खरीफ की फसल।  रबी फसल के वक्त रबी के रजिस्ट्रेशन की विंडो ओपन होती है और खरीफ के फसल के वक्त खरीफ की विंडो ओपन होती है।  ये विंडो सरकार कुछ लिमिटेड समय के लिए ओपन करती है इसलिए सही वक्त पर अपनी फसल का रजिस्ट्रेशन करवाना बहुत ही जरूरी है।  यह रजिस्ट्रेशन आप अपने घर से या फिर किसी ऑथॉरिज़ेड सेंटर जैसे की CSC सेंटर से भी करवा सकते हैं।

ऊपर दिए गए दिशा निर्देश पड़ने के बाद आप रजिस्ट्रेशन पेज पर “पंजीयन हेतु click करें ” के लिंक पर क्लिक करे।

पंजीयन करने के लिए आप अपना आधार कार्ड , खसरा नंबर और मोबाइल अपने पास में रख लें।

अगला पेज इस प्रकार से खुल जायेगा जिसमे 4 चीजे मांगी गई हैं।

e-uparjan-registration3

किसान कोड , मोबाइल नंबर , समग्र नंबर और आधार नंबर

मोबाइल नंबर , समग्र नंबर और आधार नंबर भरने के बाद कैप्चा कोड डाले और निचे दिए गए search के बटन पर क्लिक करे।

अगले भाग में आपको अपने जिले का चयन करना है।

किसान का नाम और उसके पिता का नाम हिंदी में डाले।

अगले कॉलम में किसान का  बैंक वाला नाम इंग्लिश में भरना है और पिता का नाम भी इंग्लिश में भरना है।

अब आपको बैंक का नाम , ब्रांच का नाम , IFSC कोड और बैंक खाता संख्या नंबर डालना है

बैंक खाता दोबारा से कन्फर्मेशन  के लिए डालना है।

निचे दो डिक्लेरेशन के ऑप्शन दिए गए हैं दोनों पर टिक करना है।

अब “Send OTP” के बटन पर क्लिक करके अपने मोबाइल पर “OTP ” भेजना है।

अब OTP को पोर्टल में डाल कर “सुरक्षित  करें ” के बटन पर क्लिक करें।

 अब किसान की भूमि सम्बन्धित जानकारी प्रविष्ठी ” पेज खुल जायेगा यहाँ पर फसल से सम्बंधित  जानकारी डालनी है।

फसल मंडी में लाने की डेट सेलेक्ट करनी है।

भूमि का प्रकार , जिले का नाम , तहसील का नाम सेलेक्ट करना है।

अपने गांव का नाम सेलेक्ट करना है।

निचे अपना खसरा संख्या डालना है और ढूंढे के बटन पर क्लिक करे।

खसरे की डिटेल निचे खुल जाएगी इसे सेलेक्ट करे और  “भूमि जानकारी जोड़े ” के बटन पर क्लिक करे।

आपको जिनते खसरे जोड़ने हैं उनका नंबर डाल डाल कर इस लिस्ट में जोड़े।

सब कुछ भरने के बाद सेव बटन पर क्लिक करके  इसे सेव करना है।

सेव करने के बाद किसान पंजीयन कोड आपको स्क्रीन पर  मिल जायेगा इसे कहीं पर नोट कर लेना है।

अब प्रिंट बटन पर क्लिक करके अपनी रसीद को प्रिंट या डाउनलोड करके सेव कर लेना है।

MP e-Uparjan -CSC से पंजीयन करने के लिए यूजर आई डी कैसे प्राप्त करे।

दोस्तों अगर आप किसी CSC सेंटर या फिर MP ऑनलाइन क्योस्क के संचालक हैं तो आप लोगो के लिए बहुत बड़ी खुसखबरी है की अब आप अपने सेंटर से MP e-Uparjan पोर्टल पर वर्ष 2021-22  के लिए फसल पंजीयन कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश जनसम्पर्क विभाग की वेबसाइट पर ये सूचना आई है की अब CSC सेंटर और MP ऑनलाइन क्योस्क के संचालक भी e-Uparjan के लिए अपनी आई डी और पासवर्ड बनवा सकते हैं।  इसके लिए CSC सेंटर और MP क्योस्क के संचालक के द्वारा अपने जिले के डीएम को एक रिक्वेस्ट फॉर्म भेजना पड़ेगा जिससे जिले का डीएम इस आई डी और पासवर्ड की परमिशन दे सकता है।

Spread the love

Leave a Comment