meri fasal mera byora | meri fasal mera byora login | meri fasal mera byora registration check | meri fasal mera byora registration | fasal hry | fasal hry.in
भारत सरकार और हरयाणा सरकार ने किसानो के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओ का और किसानो की सुविधाओं के लिए पोर्टल का श्रीगणेश किया है। जैसे की pm kisan samman nidhi yojana, meri fasal mera byora, saral haryana portal. ये सभी योजनाये और पोर्टल्स किसानो को डारेक्ट फायदा पहुँचाने के लिए शुरू किये गए हैं।
मेरी फसल मेरा ब्यौरा हरियाणा सरकार द्वारा उठाया गया किसानो के लिए एक सकारात्मक और ऐतिहासिक कदम है। यह भारतीय सरकार द्वारा किसानो की आय दोगुनी करने के संकल्प की शुरुआत है।
Meri fasal mera byora portal, हरियाणा के मुख्यमंत्री माननीय श्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा 4 जुलाई 2019 को शुरू किया गया था।
इस पोर्टल के लांच करने का उदेशय किसानो और सरकार के बीच में एक पारदर्शिता कायम करना भी है जिससे की सरकार द्वारा लांच की गई कोई भी स्कीम सीधा किसानो तक पहुँच सके।
इस योजना की शुरुआत डिजिटल इंडिया मुहीम के अंतर्गत लिया गया फैसला है जिससे किसान घर बैठे ही सरकार द्वारा चलाई जाने वाली सभी लाभकारी योजनाओ का ऑनलाइन तरीको से लाभ उठा सके।
Meri fasal mera byora नवीनतम अपडेट
मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रबी की फसल के लिए रजिस्ट्रेशन 25 सितम्बर 2020 तक जारी है। इस दौरान कोई भी किसान भाई अपनी जमीन और फसल का ब्यौरा किसी भी सामान्य सेवा केंद्र या फिर अटल सेवा केंद्र पर जा कर दर्ज करवा सकते है।
किसान भाइयो के लिए हरियाणा सरकार ने यह तारीख 25 सितम्बर तक बड़ा कर एक और मौका दिया है ताकि जिन किसानो ने अभी तक अपनी फसल का पंजीकरण नहीं करवाया है वो अपनी फसल का पंजीकरण करवा ले।
Meri fasal mera byora पोर्टल की आधारशिला
मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल एग्रीकल्चर एंड फार्मर डिपार्टमेंट, सिटीजन रिसोर्सेज इनफार्मेशन डिपार्टमेंट तथा हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बॉर्ड के सयुंक्त सहयोग द्वारा बनाया गया है।
इस पोर्टल पर किसान अपनी फसल से सम्बन्धी जानकारी साँझा करके सरकार की कई लाभकारी योजनाओ का फायदा उठा सकते है।
Meri fasal mera byora portal के मुख्य उद्देस्य
इस पोर्टल पर किसान तथा उसकी फसल का पंजीकरण होता है।
किसान द्वार अपने खेत तथा फसल का ब्यौरा फीड किया जाता है।
किसान इधर उधर सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काट कर एक ही जगह अपनी समस्या का समाधान ढूंढ पाएंगे।
किसानो को इस पोर्टल पे सभी सरकारी सुविधाओं की जानकारी मिल पाएंगी।
किसानो को इस पोर्टल पर समय समय पर मिलने वाली खाद, बीज एवं कृषि उपकरणों पर सब्सिडी की जानकारी मिल पायेगी और वे इन सब्सिडीओ का लाभ भी उठा पाएंगे।
इस पोर्टल से किसान को फसल की बिजाई, कटाई के समय और मंडी सम्बंधित जानकारी भी मिल पायेगी।
इस पोर्टल के जरिये किसान प्राकृतिक आपदा और विपदा में सही समय पर सहायता प्राप्त कर पाएंगे।
Meri fasal mera ब्यौरा से किसानो को मिलने वाले लाभ
meri fasal mera byora पोर्टल की शुरुआत हरियाणा सरकार का एक सराहनीय कदम है।
यह पोर्टल किसान भाइयों के लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध होने वाला है क्योंकि इस पोर्टल के द्वारा ही किसान भाइयो और सरकार के बिच में एक पारदर्शी सम्बन्ध स्थापित होने वाला है।
दूसरा अहम् लाभ जो किसानो को होने वाला है वो ये है की आज सभी चीजों का डिजिटलीकरण हो रहा है ऐसे में किसान भाइयो के हितो से जुडी हुई योजनाओ का भी डिजिटलीकरण होना बहुत जरूरी है ताकि वो सरकार के साथ सीधा सम्बन्ध स्थापित कर सके और अपने से सम्बन्धी सभी जानकारिया जल्दी से जल्दी और स्पष्ट रूप से हासिल कर सके।
तीसरा मुख्य लाभ ये होगा की हर किसी के पास आज बड़ा ही सिमित और कीमती समय होता है और वो इस समय को व्यर्थ ही इदर उदर भटकने में नहीं खोना चाहता और यह पोर्टल भी किसानो के लिए उनका कीमती समय बचाने वाला साबित होगा क्योंकि इस पोर्टल के जरिये उन्हें किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि घर बैठे ही ऑनलाइन सभी सुविधाएँ मिलने वाली है।
अगला लाभ ये होगा की सभी महत्वपूर्ण योजनाओ की जानकारी किसान तक सही समय पर पहुँच पाएंगी क्योंकि पुराने समय में सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओ की जानकारी किसान तक पहुँच ही नहीं पाती थी की उससे पहले ही योजना समाप्त हो जाती थी।
इस पोर्टल के तहत किसान, अपने खेत और बुआई की जाने वाले फसल का रजिस्ट्रेशन करा सकता है।
किसानो को एक ही मंच पे अपने खेत से सम्बंधित सभी समस्याओं का समाधान मिलेगा और घर बैठे ही वो इस सुविधा का फायदा उठा पाएंगे।
समय – समय पर सभी किसान सम्बन्धी या कृषि सम्बंधित जानकारिया इस पोर्टल के द्वारा प्राप्त कर पाएंगे।
किसानो को खाद, बीज और कृषि यंत्रो पे मिलने वाली सब्सिडी के बारे में जानकारी मिलेगी और सब्सिडी के लिए अप्लाई भी कर पाएंगे।
किसान लोग फसल कि बिजाई और कटाई से सम्बन्धी जानकारी और मंडी से सम्बंधित जानकारी भी प्राप्त कर पाएंगे।
सरकार इस पोर्टल के द्वारा समय समय पे होने वाले प्राकृतिक आपदा से नुकसान का मुआवजा भी सीधा किसान तक पहुंचा पायेगी।
इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानो को अपना रजिस्ट्रेशन Fasal.haryana.gov.in पर कराना पड़ता है।
सरकारी स्कीम्स जैसे की फसल बिमा , प्राकृतिक आपदा के वक्त हुए फसल नुकसान का मुवाजा और भी दूसरी लाभकारी योजनाओ का लाभ लेने के लिए किसान को अपनी फसल का नाम, बोई जाने वाली फसल का एरिया , फसल काटने का महीना, किसान का बैंक अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर जैसी आवस्यक जानकारी इस पोर्टल पर दर्ज करनी होती है।
मेरी फसल मेरा ब्यौरा रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी कागजात
आपका आधार कार्ड चाहिए
आपके बैंक की पास बुक या फिर चेक बुक चाहिए।
फसल का मुरब्बा नंबर या खसरा नंबर ध्यान से भरे
बोई जाने वाली फसल का नाम ध्यान से चुने।
बोई जाने वाली फसल की वैरायटी ध्यान से चुने।
Meri fasal mera byora registration कैसे करे ?
सबसे पहले आप गूगल में ये वेबसाइट meri fasal mera byora लिखे।
आपको fasal.haryana.gov.in का लिंक नजर आएगा और इस लिंक पर क्लिक करे।
उसके बाद आप पंजीकरण नाम के बटन पर क्लिक करेंगे।

इस बटन पर क्लिक करने के बाद एक अगली विंडो खुल जाएगी। अगली विंडो खुलने के बाद आपको 4 ऑप्शन नजर आएंगे।

पंजीकरण पर क्लिक करने के बाद यह एक कैपचा मांगेगा। कैपचा डालने के बाद यह आपको पोर्टल पर ले जायेगा जहाँ पर आपको ये चार ऑप्शन नजर आएंगे।
1 किसान कास्तकार का पंजीकरण (Farmar Authontication)

2 फसल का विवरण (Showing Land Detaila)

3 किसान विवरण (Farmar Details)

4 मंडी/ आढ़ती का विवरण (Mandi/Aadtiya Details)
किसान ऑथैंटिकेशन पूरा करने के लिए एक मोबाइल नंबर होना जरूरी है।
और वह नंबर एक्टिव होना चाहिए।
उसके बाद आपको फसल का विवरण डालना है
तीसरे नंबर पे आपको किसान का विवरण डालना है
और चौथे नंबर पर मंडी यानि आढ़ती का विवरण डालना है।
ये चार स्टेप करने के बाद जैसे ही ये चारो ग्रीन हो जायेंगे वैसे ही आपकी फसल का पंजीकरण कम्पलीट हो जायेगा।
fasal hry.in के पोर्टल पर कुछ टोल फ्री नंबर भी दिए गए है जहाँ पर सुबह 9 बजे से ले कर श्याम 7 बजे तक कोई भी किसान फोन करके meri fasal mera byora के बारे में सारि जानकारी हासिल कर सकते है। जैसे की कैसे पोर्टल को ओपन करना है और कैसे रजिस्टर करना है।
कोई भी किसान अपनी फसल का ब्यौरा किसी भी CSC सेंटर या फिर Atal center के द्वारा भी पंजीकरण करवा सकता है।
Meri fasal mera byora login का प्रोसेस या meri fasal mera byora registration check
meri fasal mera byora login करने के लिए सबसे पहले आप पोर्टल पर अपना मोबाइल नंबर डालिये

इसके बाद कुछ अंग्रेजी के चार अक्षर नजर आएंगे उन चार अक्षरो को ऐसे ही डालिये जैसे वो नजर आ रहे है अगर ये कैपिटल अक्षर है तो कैपिटल ही डालिये और अगर ये स्माल अक्षर है तो स्माल ही डालिये।
इसके बाद आपको एक OTP आपके मोबाइल पर आएगा वो OTP अपने मोबाइल से पोर्टल में डालना है और फिर जारी रखने वाले बटन पर क्लिक करना है।
अब अगली विंडो खुल चुकी है यहाँ पे आपको स्टेप्वॉइज़ कुछ ब्यौरा डालना है
1 जिले वाले कॉलम में आपको जिला सेलेक्ट करना है
2 दुसरे नंबर पे तहसील का नाम है यहाँ पे आपको तहसील का नाम सेलेक्ट करना है।
3 तीसरे नंबर पे गांव या शहर का नाम सेलेक्ट करना है।

4 नंबर चार पे आपको जमाबंदी में जमीन के मालिक का नाम डालना है या फिर मुरब्बा संख्या आपको याद है तो मुरब्बा संख्या भी डाल सकते है।
जैसे ही आप नाम वाले ऑप्शन में हिंदी में नाम डालेंगे तो एक सर्च का ऑप्शन आएगा और जब आप सर्च का ऑप्शन दबाएंगे तो कुछ नाम की लिस्ट आएगी जिससे आपको अपना नाम सेलेक्ट करना है।
नाम सेलेक्ट करने के बाद आपको जारी रखे बटन को दबाना है। जैसे ही आप जारी रखने वाले बटन पे क्लिक करते है तो अगले पेज पर आपको अपनी जमीन की पूरी जानकारी नजर आएगी जैसे की मुरब्बा संख्या , किला संख्या , खसरा संख्या , खेवट संख्या , खतौनी संख्या आदि।

अब आपको कोई भी एक डिटेल सेलेक्ट करनी है। जैसे ही आप जमीन की डिटेल सेलेक्ट करके जारी रखने वाले ऑप्शन क्लिक करेंगे तो यहाँ पे एक नई विंडो ओपन होगी जिसमे लिखा होगा “कृपया अपनी बोई हुई फसल का विवरण भरें “

अब जैसे ही आप इस विंडो को बंद करेंगे तो यह पोर्टल आपसे आपकी फसल के बारे में जानकारी मांगेगा।
सबसे पहले आपको ऋतु सेलेक्ट करना है अगर खरीफ की बिजाई का समय है तो खरीफ का ऑप्शन ही नजर आएगा।

दूसरे ऑप्शन में आपको फसल का नाम चुनना है। आपको उस ऋतु की लगभग सभी फसलों की लिस्ट नजर आएगी जिससे एक फसल को चुनना है।

तीसरे नंबर पे फसल की वैरायटी ओप्शस नजर आएंगे आपको इनमेसे एक वैरायटी का ऑप्शन चुनना है

चौथे नंबर पे बिजाई का समय आता है , यानि आपने कोनसे महीने में इसकी बिजाई की है।

पांचवा ऑप्शन आपका क्षेत्र आता है यानि आपने इस जमीन के कितने भाग पे ये फसल बोई है अगर पुरे भाग पे बोई है तो पूरा क्षेत्र सेलेक्ट करना है नहीं तो भाग क्षेत्र सेलेक्ट करना है।

नंबर छ पे आपको कास्तकार श्रेणी भरनी है , यानि जमीन का मालिक खुद कास्तकार है तो “मालिक खुद कास्त ” वाला ऑप्शन सेलेक्ट करना है और अगर मालिक खुद कास्तकार नहीं है तो “अन्य कास्तकार” सेलेक्ट करना है।
अगर आप अन्य सेलेक्ट करते है तो आपको निमिन्लिखित ओप्शस नजर आएंगे।

“ठेका “, “बंटाई “, “मालिक से पारिवारिक सम्बन्ध”
इस प्रकार आपको इनमे से एक ऑप्शन सेलेक्ट करना है।
नंबर सात वाले ऑप्शन में आपको मालिक का नाम चुनना है। इस ऑप्शन में आपको आपसे जुड़े हुए लगभग सभी व्यक्तियों का नाम नजर आएगा जिसमेंसे आपको अपना नाम चुनना है।
आठवे नंबर पे वाले ऑप्शन में आपको अपना मोबाइल नंबर भरना है।
नोवे ऑप्शन में आपको “अनुमानित उत्पादन “, यानि आपके अंदाजे से जो फसल आप बोने जा रहे है वह कितने किवंटल प्रति एकड़ होने का अनुमान है।
जब आप ये सारी डिटेल्स अच्छी तरह से भर देते है तो आपको निचे Add का बटन दबाना है। Add का बटन दबाते ही आपकी फसल की जानकारी यहाँ पे add हो जाएगी।
How to print registration application on meri fasal mera Byora- मेरी फसल मेरा ब्यौरा से रसीद कैसे प्रिंट करे?
मेरी फसल मेरा ब्यौरा की वेबसाइट पर क्लिक करे। उसके बाद पंजीकरण वाले बटन पर क्लिक करे। थोड़ी देर तह इंतजार करे कभी कभी ये वेबसाइट देर से खुलती है और कभी कभी जल्दी खुल जाती है।

अगले कदम के लिए आप सर्च बॉक्स में अपना मोबाइल नंबर या आधार कार्ड डाल कर सर्च कर सकते है। ध्यान रखे आप जो भी सर्च बॉक्स में डाल रहे है उसी को ऊपर से सेलेक्ट कर ले।

अगर मोबाइल नंबर डाल रहे है तो मोबाइल को ऊपर से सेलेक्ट कर ले और अगर आधार कार्ड डाल रहे है तो आधार कार्ड को सेलेक्ट कर ले और अगर फैमिली आईडी डाल रहे है तो फैमिली आईडी को ही सेलेक्ट कर ले।
सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करते ही यह पोर्टल एक OTP मोबाइल पर भेजेगा। अब OTP को OTP विंडो में डाल देना है।
OTP डालने के बाद जारी रखे वाले बटन पर क्लिक करे और उसके बाद यह OTP वाली विंडो को ऊपर से क्रॉस के निसान से बंध कर दे।
विंडो बंध करते ही दाई तरफ प्रिंट का बटन आ जायेगा।

प्रिंट के बटन पर क्लिक करते ही आपकी रसीद प्रिंट ओपन हो जाएगी अब आप इस रसीद को डायरेक्ट प्रिंट के लिए भी भेज सकते है या वीर अपने कंप्यूटर या मोबाइल पर पीडीऍफ़ के तोर पे सेव भी कर सकते है।
मंडी में फसल लाने का अनुमानित सप्ताह -हरियाणा सरकार द्वारा पोर्टल पर नया अपडेट
अब हरियाणा सरकार ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर मंडी में फसल लाने का अनुमानित सप्ताह बटन को add कर दिया है।
दूसरा ऑप्शन यह आता है की आप पेमेंट सरकार के माध्यम से लेना चाहते है या फिर अड़ती के माध्यम से लेना चाहते है।
यह ऑप्शन केवल उन्ही किसानो के लिए उपलब्ध होगा जिन्होंने अपनी फसल का ब्यौरा पहले से पजीकरण किया हुआ है।

जैसे ही आप इस बटन पर क्लिक करेंगे तो अगली विंडो खुल जाएगी जिसमे किसान का मोबाइल नंबर माँगा गया है। मोबाइल नंबर डालने के बाद निचे कैपचा के चार अक्षर डालने है और जारी रखे वाले बटन पे क्लिक करना है ।

अब आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा और OTP डालने के बाद आप पोर्टल के अंदर घुस जायेंगे।
इसके बाद आपको कुछ अपनी डिटेल नजर आएगी जिसमे आपका नाम, आपके पिता का नाम और आपका मोबाइल नंबर नजर आपयेगा।
निचे आपको दो ऑप्शन नजर आएंगे पहला आप अपनी फसल की राशि “सीधे ” (डायरेक्ट) अपने खाते में लेना चाहते है या फिर आढ़ती के माध्यम से लेना चाहते हैं।

इनमेसे एक ऑप्शन सेलेक्ट करने के बाद ये पोर्टल आपसे कुछ आवश्यक जानकारी मांगेगा, जैसे की आपको जिला चुनना होगा, मंडी का नाम सेलेक्ट करना होगा और उसके बाद आढ़ती का नाम सेलेक्ट करना होगा जहाँ पर आप अपनी फसल बेचना चाहते है और अब आपको दाई तरफ सबमिट के बटन पे क्लिक करना है।
उसके बाद अगले कदम के तोर पर आप थोड़ा निचे की तरफ आएंगे यहाँ पे आपसे पुछा गया है की आप कौन से समय यानि सप्ताह में अपनी फसल मंडी में लाना चाहोगे।

यहाँ पर आपको एक अनुमानित समय सेलेक्ट करना है।
यह सभी डिटेल्स भरने के बाद आपको निचे सबमिट के बटन पे क्लिक करना है।
Meri fasal mera byora से सम्बंधित कुछ सवाल और उनके जवाब
Q: -क्या कोई fasal haryan पोर्टल का का हेल्पलाइन नंबर है ?
A: – फसल हरियाणा का हेल्प लाइन नंबर पोर्टल पर दिया गया है। इस टोल फ्री नंबर (1800-180-2117, 1800-180-2060) पे आप कॉल करके पोर्टल से सम्बंदित कोई भी जानकारी ले सकते है।
Q: – fasal haryana क्या है?
A: – मेरी फसल मेरा ब्यौरा हरियाणा सरकार द्वारा चलाया गया एक पोर्टल है जिस पर हरियाणा के किसान ऑनलाइन अपनी फसल का ब्यौरा दर्ज करा सकते है और सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओ के बारे में जान सकते है और उन योजनाओ का लाभ उठा सकते है।
Q: – Meri Fasal Mera Byora registration 2020 कैसे करे?
A: – मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना बहुत ही आसान है। आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जिससे पोर्टल खुल जायेगा और आप अपनी जानकारी पोर्टल पर डाल सकते है।
Q: -how to fill meri fasal mera byora
A:- As already answered this question. It is a simple process. First you need to keep following documents while fillin the details. 1. Aadhar Card, 2. Bank details , Optional details ( Marabba No., Khasara no, Kahatauni no ) . First click on panjikaran button, it will ask your mobile no, enter you mobile no, it will send OTP, enter OTP and click on next button. There will be four options, you need to fill all four options and then click on submit button in the last.
Q: – Meri fasal mera byora 2020 last date
A : -Meri fasal mera byora last date is 25th Sep 2020.
Q:- Meri fasal mera byora registration 2020
A:- You can register till 25 Sep 2020 on meri fasal mera byora portal. Govt has extened the date till 25th sep 2020.
your site best information privade thanks bro !
Thanks