Advertisements

राजस्थान Apna Khata से ऑनलाइन जमाबंदी, खसरा खतौनी , भूमि रिकॉर्ड की नकल ऑनलाइन[New Update 2021]

राजस्थान सरकार ने राज्य की भूमि की डिजिटलीकरण करके Apna Khata पोर्टल का निर्माण किया है जहां से राज्य का कोई भी व्यक्ति अपनी जानकारी हेतु जमीन की जमाबंदी , खसरा खतौनी , भू नक्शा मुफ्त में देख सकता है। इस पोर्टल पर राज्य के सभी जिलों , तहसीलो , शहरों और गावो की जमीन को ऑनलाइन फीड किया गया है जिसको आप भी अपने मोबाइल से या फिर लैपटॉप से घर बैठे ही जमीन से सम्बंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं। 

Advertisements

जमीन से सम्बंधित होने वाले अपराधों और धोखादड़ियो को कम करने के लिए इस पोर्टल का विकास किया है जहाँ से हर प्रकार की जमीन की जानकारी हासिल की जा सकती है चाहे वह खेती से सम्बंधित हो या फिर रिहायसी जमीन हो।  अब कोई भी व्यक्ति जमीन खरीद फरोख्त करने से पहले उस जमीन के बारे में गहराई से ऑनलाइन घर बैठे ही जान सकता है।  इस पोर्टल का लिंक जनसूचना पोर्टल पर भी उपलब्ध है।

अगर आप राजस्थान के निवासी है तो आज हम अपने लेख में राजस्थान अपना खाता के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे।  अपना खाता के लाभ , उद्देश्य और ऑनलाइन इस्तेमाल की जानकारी देंगे।

राजस्थान Apna Khata पोर्टल का उद्देस्य

राज्य की भूमि का डिजिटलीकरण करना

भूमि की डिटेल को ऑनलाइन उपलब्ध करना

राज्य में भूमि से सम्बंधित होने वाले अपराधों को कम करना

तहसीलो और पटवारखानो में लगने वाली लम्बी लाइन को कम करना

एक क्लिक पर ही जमाबंदी की नकल उपलब्ध करना

लोगो को डिजिटल इंडिया की मुहीम से जोड़ना

किसान लोगो को भी ऑनलाइन रहने की आदत डालना।

राज्य की जनता को जमीन से सम्बंधित होने वाली धोखा धड़ी से बचाना।

राजस्थान Apna Khata पोर्टल के लाभ

अपना खाता एक बहुत ही लाभकारी पोर्टल है।

इस पोर्टल से जमीन का ऑनलाइन रिकॉर्ड देखा जा सकता है।

राज्य के नागरिक घर बैठे ही जमाबंदी , खसरा , खतौनी की नकल निकल सकते हैं।

लोग जमीन खरीदने से पहले उसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी जान सकते हैं।

जमीन के असली मालिक के बारे में जान सकते है।

भूमि किस प्रकार की है इसके बारे में ऑनलाइन ही जान  सकते हैं।

जमीन कब कब किस किस के पास रही है इसके बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

जमीन का रिकॉर्ड निकलवाने के लिए अब तहसील के चक्कर नहीं काटने पड़ते।

भूमि का रिकॉर्ड जानने के लिए आने वाले खर्च से बचा जा सकते है।

इस पोर्टल के द्वारा भूमि से सम्बंधित होने वाले भ्रस्टाचार पर अंकुश लगा है।

अपना खाता प्रतिलिपि शुल्क

अभिलेख का नाम

परिमाण

शुल्क

जमाबंदी प्रतिलिपि

10 खसरा नं. तक
प्रत्येक अतिरिक्त 10 खसरा नं. या उसके भाग के लिये

10.00 रू.
5.00 रू.

नक्शा प्रतिलिपि

प्रत्येक 10 खसरा नं. या उसके भाग के लिये

20.00 रू.

नामांतरण पी21

प्रत्येक नामांतरण के लिये

20.00 रू.

Apna Khata राजस्थान पोर्टल से जमाबंदी नकल कैसे निकले ?

अगर आप अपनी जमीन की ऑनलाइन जमाबंदी की नकल निकालना चाहते हैं या फिर किसी और की जमीन खरीदने से पहले उसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी हासिल करना चाहते हैं।  बिना किसी सरकारी दफ्तर में जाए ही भूमि की खसरा खतौनी की नकल निकालना चाहते हैं या फिर उसके बारे में जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो निचे दिए गए स्टेप वाइज प्रोसेस को फॉलो करे।

सबसे पहले आपको गूगल सर्च बॉक्स में apnakhata Rajasthanलिखना है।

apnakhata raj nic का लिंक सर्च  रिजल्ट में दिखाई देगा।

आपको इस आधकारिक वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करना है।

राजस्थान सरकार राजस्थान राजस्व मंडल की वेबसाइट खुल जाएगी।

पोर्टल पर दाई तरफ राजस्थान का मैप दिया गया है

apna-khata-jmabandi

यहाँ से सीधा जिले के मैप पर क्लिक करके या फिर बाई तरफ दिए गए ड्राप डाउन से जिले का नाम सेलेक्ट करे।

apna-khata-jmabandi1

जिले पर क्लिक करने के बाद जिले का मैप खुल जायेगा।

अब जिले के अंदर आने वाली तहसीलो का मैप स्क्रीन पर होगा।

अपनी तहसील के मैप पर क्लिक करे या फिर बाई तरफ दिए गए तहसील के लिंक पर क्लिक करे।

तहसील के लिंक पर क्लिक करने के बाद उस तहसील के अंदर  आने वाले सभी गावो की लिस्ट स्क्रीन पर आ जाएगी

अपने गांव के लिंक पर क्लिक करे।

 नया पेज खुल जायेगा जहाँ पर कुछ मांगी गई डिटेल्स डालनी है।

आवेदक का नाम लिखे

आवेदक के शहर का नाम लिखे।

आवेदक का पता डाले

आवेदक के पते का पिन कोड डाले।

 निचे दिए गए “जमाबंदी डाउनलोड ” के ऑप्शन को सेलेक्ट करे।

इस प्रकार से चुने गए खाता संख्या की जानकारी निचे स्क्रीन पर खुल जाएगी।

जमाबंदी की नकल निकालने के लिए नकल सूचनार्थ पर क्लिक करे।

अगर आपके पास खाता संख्या नहीं है तो आप खसरा  से भी भूमि का रिकॉर्ड निकाल सकते हैं।

Integrated Shala Darpan Rajasthan

Apna Khata से जमाबंदी की नकल मोबाइल द्वारा निकालते वक्त आने वाली समस्या का समाधान

अगर आप राजस्थान निवासी है तो आप को जानकर ख़ुशी होगी की अब राजस्थान में  किसी भी जमीन का रिकॉर्ड ऑनलाइन मोबाइल से भी देख सकते है या फिर जमाबंदी की नकल भी मोबाइल से डाउनलोड कर सकते हैं।  लेकिन कभी कभी इस पोर्टल को मोबाइल से खोलने के बाद कुछ एरर आ जाता है जिसका समाधान हमने निचे दिया है।

सबसे पहले आप गूगल से अपना खाता की वेबसाइट को खोजे।

वेबसाइट का लिंक खोजने के बाद उसके लिंक पर क्लिक करे।

लिंक पर क्लिक करने के बाद अपना खाता की वेबसाइट आपके मोबाइल पर खुल जाएगी।

भूमि की जमाबंदी नकल निकालने के लिए सबसे पहले जिला को सेलेक्ट करे।

जिला सेलेक्ट करने के बाद तहसील को सेलेक्ट करे

तहसील को स्लैक्ट करने के बाद अगर आप स्क्रीन पर देखेंगे तो गांव की लिस्ट नहीं दिखाई देती।   मोबाइल स्क्रीन खाली पेज  दिखाई देता है।

इस समस्या का हल निकालने के लिए आपको  प्ले स्टोर से firefox ब्राउज़र डाउनलोड करना होगा।

गूगल प्ले स्टोर पर जाकर firefox  लिखे तो firefox  का लिंक  दिखाई देगा।

इस लिंक पर क्लिक करे और ब्राउज़र को इनस्टॉल करे।

अब firefox  ब्राउज़र खोलकर अपना खाता दोबारा से सर्च करना है।

अपना खाता की वेबसाइट को खोलना है।

अब अपना जिला सेलेक्ट करना है।

इसके बाद तहसील सेलेक्ट करना है।

अब गांव के नाम पर क्लिक करना है।

अब अपना नाम , अपना एड्रेस , पिन कोड डालना है।

अपना खाता नंबर या खसरा नंबर सेलेक्ट करना है।

निचे जमाबंदी डाउनलोड के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।

खाताधारक की भूमि की डिटेल स्क्रीन पर खुल जाएगी।

यहाँ से आप अपने खाते की जमाबंदी डाउनलोड कर सकते हैं।

अपना खाता के पोर्टल पर नामांतरण के लिए आवेदन कैसे करे[New Update]

अगर आप राजस्थान निवासी हैं और किसी जमीन के नामांतरण के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप के लिए यह खुशखबरी है की अब राजस्थान अपना खाता के पोर्टल पर “नामांतरण के लिए आवेदन ” का नया अपडेट आ गया है।  अब आप राजस्थान में नामांतरण के लिए आवेदन ऑनलाइन भी कर सकते हैं।  ऑनलाइन नामांतरण का आवेदन करने के लिए दिए गए प्रोसेस को फॉलो करे।

सबसे पहले अपना खाता राजस्थान की सरकारी वेबसाइट पर  विजिट करे।

इसके बाद ऊपर के मेनू बार में “नामांतरण के लिए आवेदन करे ” के बटन पर क्लिक करे।

apna-khaata-namantran

नया पेज “नामांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन ” खुल जायेगा।

यहाँ पर  मांगी गई जानकारी को फॉर्म में फील करना है।

सभी जानकारी हिंदी भाषा में भरनी है।

यहाँ पर आवेदक का नाम , आवेदक के पिता का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस , आवेदक का पता भरना है।

इसके बाद जिला चुनना है, तहसील चुने और फिर गांव का नाम  चुने ।

अंत में आप किसके हक़ में नामांतरण करना चाहते हैं वो विकल्प चुने।

नामांतरण करने के लिए  कुछ आवश्यक दस्तावेज होने जरूर हैं।

जैसे की तहसीलदार या उच्चाधिकारी का नाबालिक से बालिक दर्ज करने का आदेश।

आयु के प्रमाण स्वरूप फोटो पहचान पत्र की प्रति।

आगे बड़े वाले ऑप्शन पर क्लिक करे।

निचे दिए गए ऑप्शन “क्या आपको खाता संख्या की जानकारी है ” पर हाँ या नहीं पर क्लिक करे।

इसके बाद अगले ऑप्शन ” क्या आपको खसरा संख्या की जानकारी है ” पर हाँ या नहीं पर क्लिक करना है।

आपको इन दोनों में से एक के बारे में  होनी आवश्यक है।

आप यहाँ पर खाता संख्या या फिर खसरा संख्या डाल सकते हैं।

इसके बाद आगे बड़े के बटन  पर क्लिक करे।

इस प्रकार से आपका आवेदन पटवारी के पास चला जायेगा।

अपना खाता राजस्थान मोबाइल App डाउनलोड

अगर आप राजस्थान के निवासी हैं तो आपको ये जानकर अति ख़ुशी होगी की अब अपना खाता पोर्टल मोबाइल अप्प के जरिया भी खोला जा सकता है और मोबाइल App से ही आप अपनी जमीन की जानकारी हासिल कर सकते हैं और जमाबंदी की नकल भी डाउनलोड कर सकते हैं।

Mobile App डाउनलोड करने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा

गूगल प्ले स्टोर पर अपना खाता राजस्थान लिखना होगा

इसके बाद अपना खाता मोबाइल अप्प का मुख्या लिंक सर्च के पहले नंबर पर होगा

आपको इस मोबाइल App के लिंक पर क्लिक करके इसे इनस्टॉल करना होगा।

Apna-Khatta-Mobile-App

अपना खाता मोबाइल App इनस्टॉल करने के बाद कुछ आवश्यक परमिशन देनी है

इस प्रकार से आपकी मोबाइल App इनस्टॉल हो जाएगी और आप इससे किसी भी तरह के राजस्थान से सम्बंधित भूमि की जानकारी ले सकते हैं।



Spread the love

1 thought on “राजस्थान Apna Khata से ऑनलाइन जमाबंदी, खसरा खतौनी , भूमि रिकॉर्ड की नकल ऑनलाइन[New Update 2021]”

Leave a Comment